70 साल के प्रोफेसर का वीडियो मचा रहा धूम, पढ़ाई के क्रेजी स्टाइल देख लोग हुए दीवाने

punjabkesari.in Sunday, Dec 15, 2019 - 05:20 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः सोशल मीडिया पर एक 70 साल के प्रोफेसर का वीडियो खूब धमाल मचा रहा है।वर्जीनिया के टाइडवाटर कम्युनिटी कॉलेज के इस प्रोफेस का नाम डेविड राइ है जो वर्जीनिया के कॉलेज में फिजिक्स पढ़ाते हैं। प्रोफेसर डेविड के एक वीडियो क्लिप को उनकी एक छात्रा ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है और इसके बाद से ही यह क्लिप काफी वायरल हो रही है और लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं।

 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक टीसीसी की छात्रा एरिका ने अपने प्रोफेसर डेविड राइट की क्लासेज के कुछ वीडियोज को एक साथ कंपाइल करके अपने हैंडल पर शेयर किया इस क्लिप में प्रोफेसर डेविड कई अलग-अलग तरह के एक्सपेरिमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं, जो फिजिक्स से जुड़े हुए हैं।इनमें कीलों के बिस्तर पर लेटने से लेकर न्यूटन के दूसरे लॉ और एक पोगो स्टिक से गुरुत्वाकर्षण शक्ति को समझना आदि शामिल है। 70 साल के प्रोफेसर अपने छात्र-छात्राओं को पढ़ाने के लिए आज भी इन ट्रिक्स का इस्तेमाल करते हैं और पढ़ाई को मजेदार बनाते हैं।

 

एरिका ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ''आप सभी को यह वीडियो कोलाज जरूर देखना चाहिए, जिसमें मेरे फिजिक्स प्रोफेसर बहुत सी क्रेजी चीजें कर रहे हैं। वह 70 साल के हैं और फिर भी हमारे लिए यह सब कर रहे है।'' इस वीडियो को 12 दिसंबर को शेयर किया गया था और तब से अब तक 25.3 मिलियन बार इसे देखा गया है और 1.71 मिलियन से अधिक लोगों ने इसे पसंद किया है।

 

इसके बाद एरिका ने अपने प्रोफेसर का एक अन्य वीडियो शेयर किया जिसमें प्रोफेसर डेविड बता रहे हैं कि वह किस तरह से इस प्रोफेशन में आए और क्यों उनकी उम्र से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। प्रोफेसर के जुनून ने ट्विटर पर लोगों का दिल जीत लिया है जबकि कुछ ने उनके दिलचस्प तरीकों को पसंद किया। वहीं कई ने फिजिक्स को एक मजेदार विषय बनाने के लिए प्रोफेसर की सराहना की।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News