जापान में बाढ़-भूस्खलन से 7 लोगों की मौत

punjabkesari.in Sunday, Jul 05, 2020 - 02:31 PM (IST)

टोक्यो: जापान में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन से 7 लोगों की मौत हो गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक  आज सुबह तक जापानी स्वास्थ्य अधिकारियों ने 7लोगों की मौत की पुष्टि की है। इसके अलावा 14 और मौतों की आधिकारिक पुष्टि होनी अभी बाकी है।  बचावकर्मियों को कुमा नदी में आयी भीषण बाढ़ के बीच शनिवार को जापान के कुमामोतो प्रांत के कुमा में एक नर्सिंग होम में 14 ऐसे लोग मिले जिनमें जीवन के कोई लक्षण नहीं थे। इसके अलावा एक व्यक्ति को भूस्खलन के मलबे से निकाला गया।

 

जापान के कुमामोतो और कागोशिमा प्रांत भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से बुरी तरह प्रभावित हैं। क्षेत्र के दो लाख से अधिक स्थानीय निवासियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के आदेश जारी किये गये हैं। जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी ने शनिवार को कुमामोतो और कागोशिमा के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने को लेकर सतर्क किया था। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार शनिवार को बाढ़ में 10 लोग लापता हुए हैं और भूस्खलन वाले स्थान से दो लोग गंभीर हालत में पाये गये हैं।
जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने राहत कार्यों में जुटे स्थानीय बचावकर्मियों की मदद के लिए सेना के 10 हजार जवान भेजे हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News