हांगकांग में चीन के राष्‍ट्रीय कानून तहत कई सांसद गिरफ्तार, खतरे में लोकतंत्र

punjabkesari.in Sunday, Nov 01, 2020 - 04:01 PM (IST)

हांगकांग: हांगकांग की पुलिस ने इस वर्ष की शुरुआत में लोकतंत्र समर्थक और बीजिंग समर्थक सांसदों के बीच विधान परिषद में गतिरोध के बाद हुई झड़पों के लिए रविवार को सात लोगों को गिरफ्तार किया है। राजनीतिक पार्टियों और मीडिया की खबरों के अनुसार गिरफ्तार किए गए लोगों में पूर्व और वर्तमान के विपक्षी सांसद शामिल हैं।

 

पुलिस की ओर से जारी एक बयान के अनुसार एक महिला और छह पुरुषों को विधायिका के सदस्यों की मानहानि के संदेह में हिरासत में लिया गया है। बयान में हिरासत में लिए गए लोगों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

 

बयान में कहा गया कि ये गिरफ्तारियां आठ मई को समिति की बैठक की जांच के सिलसिले में की गईं जहां लोकतंत्र समर्थक अध्यक्ष की सीट की आरे बढ़े और सुरक्षा बलों ने उन्हें पीछे धकेल दिया। गार्डों ने कई लोकतंत्र समर्थकों को गिरफ्तार किया, जिनमें इड्डी छू और रे चान शमिल हैं। चान ने ट्वीट किया कि उसे रविवार सुबह सात बजे गिरफ्तार किया गया। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News