पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में मुठभेड़ में 6 उग्रवादियों एवं एक सैनिक की मौत

punjabkesari.in Sunday, Jul 31, 2022 - 01:46 PM (IST)

क्वेटाः पाकिस्तान के अशांत दक्षिण पश्चिम बलूचिस्तान प्रांत में रातभरे चले सैन्य अभियान के दौरान एक सैनिक एवं छह उग्रवादी मारे गये। सेना ने शनिवार को यह जानकारी दी। सेना ने एक बयान में बताया कि केच जिले के होशाब इलाके में अलगाववादियों के साथ मुठभेड़ के दौरान एक अन्य सैनिक घायल भी हो गया।

 

उसने बताया कि सूचना मिली थी कि कुछ उग्रवादी केच से मस्तंग जा रहे हैं , जिसके बाद यह अभियान चलाया गया। उग्रवादियों ने गोलियां चलानी शुरू कर दी जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ छिड़ गयी तथा छह उग्रवादी एवं एक सैनिक मारे गये। सैनिकों ने मुठभेड़ स्थल से हथियार एवं गोलाबारूद बरामद किया। अभियान जारी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News