मिस्र की राजधानी काहिरा में इमारत ढहने से 6 लोगों की मौत

punjabkesari.in Friday, Jun 17, 2022 - 09:51 PM (IST)

काहिराः मिस्र की राजधानी काहिरा में शुक्रवार तड़के एक इमारत ढहने से छह लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक मौके पर पहुंचे राहत एवं बचावकर्मियों ने मलबे की तलाशी ली और शवों को ढूंढने का काम किया। इमारत ढहने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। 

काहिरा के गवर्नर इब्राहिम अब्देल-हादी ने आंतरिक मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान में कहा कि माना जा रहा है कि इस हादसे के समय छह मंजिला इमारत के अंदर छह सदस्यों का एक परिवार मौजूद था। बचावकर्मी लगातार शवों को ढूंढने के काम में जुटे हुए हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Recommended News

Related News