जापान के इबाराकी प्रान्त में 6.2 तीव्रता का भूकंप

punjabkesari.in Tuesday, Sep 14, 2021 - 10:39 AM (IST)

टोक्यो: जापान के इबाराकी प्रान्त में मंगलवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (जेएमए) ने बताया कि भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.2 मापी गयी।

 

एजेंसी ने बताया कि भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 7:46 बजे आया। भूकंप का केंद्र 32.2 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 138.2 डिग्री पूर्वी देशांतर पर सतह से 450 किमी की गहराई पर था। भूकंप से जान-माल के नुकसान की कोई रिपोर् नहीं है। अब तक सुनामी की चेतावनी भी जारी नहीं की गयी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News