50000 लीटर रेड वाइन बह गई सड़कों पर ; वीडियो देख रोने लगे लोग

punjabkesari.in Sunday, Sep 27, 2020 - 12:23 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः सड़क पर अगर वाइन की नदी का नजारा दिख जाए तो हैरान होना लाजिमी है। ऐसी ही एक रेड वाईन की नदी स्पेन की सड़कों पर बहती देखी गईजिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में रेड वाइन का फव्वारा साफ नजर आ रहा है। यह फुटेज शुक्रवार को सोशल मीडिया पर शेयर की गई थी।  वाइन को  सड़क पर यूं बहता देख कई लोग तो रो भी रहे हैं कि काश इतनी महंगी शराब बहने के बजाय उन्हें मिल जाती।

 

Al principio estaba tratando de descifrar de que se trataba...:reventón en Villamalea #España, 50 mil litros de vino perdidos pic.twitter.com/64ki4KtITJ

— Glenda Umaña (@GlendaAhora) September 26, 2020

ये हैरान करने वाला नजारा उस समय सामने आया जब स्पेन की वाइन फैक्ट्री का कंटेनर फटने से 50,000 लीटर रेड वाइन पानी की तरह सड़क पर बह गई। फुटेज में स्पेन के बेडोगास विटिविनॉस वाइनरी में कई बड़े वाइन के कंटेनर नजर आ रहे हैं। वीडियो में एक कंटेनर से रेड वाइन का फव्वारा निकलता दिखाई दे रहा है। इसके चलते पूरे एरिया में लाल रंग का समुद्र फैल जाता है। 

PunjabKesari

वाइनरी वर्कर्स बेबस होकर केवल यह नजारा देख रहे हैं। हजारों लीटर शराब धीरे-धीरे बहते हुए पास के खेत में चली जाती है। बेडोगास विटिविनॉस की स्थापना 1969 में हुई थी। इसमें 60 लाख किलो अंगूर का उत्पादन होता है। रेड वाइन को यूं सड़क पर बहते देख सोशल मीडिया पर लोग खूब मीम्स बना रहे हैं।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News