अमेरिका में नहीं कम हो रही गोलीबारी की घटनाएं, अब वेस्ट टेक्सास में पार्टी के दौरान फायरिंग, 5 घायल

punjabkesari.in Sunday, Jun 05, 2022 - 06:50 AM (IST)

एल पासो/शिकागोः अमेरिका के वेस्ट टेक्सास में शनिवार को एक पार्टी के दौरान हुई गोलीबारी में पांच किशोर घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 

सोकोरो के पुलिस प्रमुख डेविड बर्टन ने कहा कि 16 से 18 साल की आयु के किशोर मेक्सिको सीमा पर एल पासो के निकट सोकोरो में शनिवार को एक घर में पार्टी कर रहे थे, वहां लगभग 100 लोग मौजूद थे। 

बर्टन ने बताया कि आयोजकों के अनुसार दो समूहों के बीच झड़प के बाद गोलीबारी शुरू हुई। वहीं, शिकागो में एक सुरक्षाकर्मी और उसके कुत्ते को गोली मारने के लिए एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार को हुई इस घटना में सुरक्षाकर्मी और उसका कुत्ता दोनों घायल हो गए थे। 

पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। शिकागो पुलिस विभाग ने कहा कि टेरियन जॉनसन (19) के खिलाफ हत्या के प्रयास, हथियारबंद लूट के प्रयास और पशु अत्याचार के आरोप लगाए गए हैं। विभाग ने कहा कि जॉनसन को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Recommended News

Related News