जापान में बाढ़ और भूस्खलन के कारण अब तक 41 लोगों की मौत

punjabkesari.in Monday, Jul 06, 2020 - 10:06 PM (IST)

टोक्योः जापान के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र में भारी बारिश के कारण आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन के कारण अब तक 41 लोगों की मौत हो गई है। एनएचके ब्रॉडकास्टर ने सोमवार को एक रिपोटर् में यह जानकारी दी। इससे पहले रविवार को अधिकारियों ने कहा था कि बाढ़ और भूस्खलन के कारण 24 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 12 लोग लापता हैं। 
PunjabKesari
एनएचके ब्रॉडकास्टर ने कहा कि स्थानीय समयानुसार शाम पांच बजे तक 41 लोगों की मौत हो चुकी है। लापता लोगोंके बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। जापान के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र में शनिवार सुबह हुई भारी बारिश के कारण कुमा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर हो गया। इसके कारण कुमामोतो प्रांत के 30 जिले बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। अधिकतर इलाकों में चार इंच प्रति घंटे की रफ्तार से बारिश हुई है। जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी ने देश के दक्षिण-पश्चिम इलाके में तीन प्रांतों के लिए भारी बारिश और बाढ़ की चेतावनी जारी की है।
PunjabKesari
मौसम विज्ञान एजेंसी के मुताबिक बाढ़ और भूस्खलन के कारण इन इलाकों में हालात बहुत ही गंभीर हो सकते हैं। इन इलाकों में रहने वाले लोगों से जल्द से जल्द सुरक्षित स्थानों की ओर शरण लेने को कहा गया है अथवा अपने मकानों की छतों पर चढ़ने का सुझाव दिया गया है। जापान सरकार ने राहत कार्यों में जुटे स्थानीय बचावकर्मियों की मदद के लिए सेना के 10 हजार जवानों की तैनाती की है। 
PunjabKesari
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Recommended News

Related News