दुनिया में कोरोनाः 40 देशों ने लॉकडाउन खोला व 6 देश सीमाएं खोलने को तैयार, जानें कुल मौतों का आंकड़ा

punjabkesari.in Wednesday, May 20, 2020 - 02:28 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः दुनिया के 195 देश किलर कोरोना वायरस से प्रभावित हैं और अब तक इससे  49 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं जबकि सवा 3 लाख मरीजों  की जान जा चुकी हैं। जॉन्स हॉपकिंस विश्वविद्यालय के अनुसार वैश्विक कोरोनो वायरस मामलों की कुल संख्या बढ़कर49,17,453 लाख हो गई है, जबकि इस वायरस से मरने वालों की संख्या 3,23,000 को पार कर गई है। वर्तमान में विश्व में सबसे अधिक कोरोना मामलों की संख्या अमेरिका में है। यहां अबतक कुल संक्रमितों की संख्या 1,528,568 है, जबकि इसकी मरने वालों की संख्या 91,921 है।

 

रूस में मामलों की संख्या दूसरे स्थान पर है, यहां संक्रमितों की संख्या 299,941 है, जिसके बाद ब्राजील में 271,885, ब्रिटेन में 250,138, स्पेन में 231,606, इटली में 232,037, फ्रांस में 18०,933, जर्मनी में 177,778, तुर्की में 151,615 और ईरान में 124,6०3 मामले दर्ज किए गए हैं। इस बीच, ब्रिटेन में कोरोनावायरस से मरने 35,422 लोगों की मौत हो गई। मौत का आंकडा 10,000 पार करने वाले अन्य देश, इटली में कोरोनवायरस से 32,169 लोगों की मौत, फ्रांस में 28,०25, स्पेन में 27,778 और ब्राजील में 16,983 लोगों की मौत हो चुकी है।

PunjabKesari
कोरोना प्रभावित टॉप 10 देशों में 6 यूरोप के
कोरोना कहर के बीच दुनिया के 80 देशों ने संक्रमण से बचाव के लिए लॉकडाउन लगाया था। इनमें से कम से कम 40 देशों में लॉकडाउन खुल चुका है। औरा विजन समेत अन्य रिसर्च एजेंसियों की रिपोर्ट में  दावा किया गया है किलॉकडाउन खोलने वाले देशों में फिर से कई उद्योग, दुकानें, बीच और अन्य स्थल खुल चुके हैं। लॉकडाउन खोलने वाले सबसे ज्यादा 26 देश यूरोप के हैं। जबकि कोरोना प्रभावित टॉप 10 देशों में 6 देश यूरोप के ही हैं। इनके अलावा अमेरिका और एशियाई देशों में लॉकडाउन खुला है। इन देशों की सरकारों का मानना है कि अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए लॉकडाउन खोलना जरूरी है। 

PunjabKesari

6 देश सीमाएं खोलने को तैयार
6 देश अब सीमाएं खोलने पर भी जोर दे रहे हैं। कुछ ने इसकी तारीखों का ऐलान भी कर दिया है। जैसे बेल्जियम, जर्मनी और स्विट्जरलैंड 15 जून से विदेशी पर्यटकों को आने देने की योजना बना रहे है। इसकी घोषणा वे इस महीने के आखिरी में कर सकते हैं। ग्रीस 1 जुलाई से विदेशी पर्यटकों के लिए बॉर्डर खोलने जा रहा है। इटली 3 जून से सीमाएं खोलेगा। नीदरलैंड्स ने कुछ देशों के यात्रियों को आने की अनुमति दी है। पोलैंड 13 जून से सीमाएं खोल सकता है। दुनिया के 195 देश कोरोना प्रभावित हैं। यहां अब तक 49,17,417 मामले आए हैं। जबकि 3,20,609 मौतें हुई हैं। चीन को छोड़ बाकी देशों ने मार्च या अप्रैल में लॉकडाउन लगाया था।

  
अमेरिका के 30 में लॉकडाउन खुला
अमेरिका के 50 राज्यों में से 30 में लॉकडाउन खुल चुका है। 11 राज्यों ने क्षेत्रीय स्तर पर लॉकडाउन खोला है। 4 जिले अगले हफ्ते लॉकडाउन खाेलेंगे। यानी 60 फीसदी से ज्यादा राज्यों में लॉकडाउन खुल चुका है। यहां बीच, जिम, रिटेल दुकानें, रेस्तरां, बार, सैलून, थिएटर, उद्योग, ऑफिस, पूजा स्थल खुल रहे हैं।  उधर, ओहियो समेत कई राज्यों में ऑटो प्लांट खुल गए। यहां सोशल डिस्टेंसिंग के साथ कर्मचारियों को काम करने की इजाजत दी गई है। यहां अन्य उद्योग भी खुल रहे हैं।

PunjabKesari
चीन में पर्यटकों की भीड, पाक में 5 एयरपोर्ट शुरू 
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक देश के सभी पर्यटन स्थलों में पिछले 18 दिन में 19 लाख घरेलू पर्यटक पहुंचे हैं। उधर, थाईलैंड में दुकानें, फूड कोर्ट खुल रहे हैं। बैंकाक में हर टेबल के साथ एक ही कुर्सी रखी जा रही है। टेबल भी दूर-दूर रखे जा रहे हैं। पाकिस्तान में लाहौर, कराची समेत 5 एयरपोर्ट से घरेलू विमान सेवाएं बहाल कर दी गई हैं। विमानों में 50 फीसदी सीटें ही भरने की इजाजत है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News