धराशायी बहुमंजिला इमारत के मलबे से 30 घंटे बाद जिंदा निकली 4 महीने की बच्ची, सोशल मीडिया पर Video viral

punjabkesari.in Thursday, Sep 22, 2022 - 12:49 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क: सच कहते हैं कि भगवान ने जिसको बचाना है वो मौत के मुंह से भी सुरक्षित बचकर आ जाता है। 'जाको राखे साइयां मार सके न कोय' कहावत लोग ऐसे ही नहीं बोलते। यह कहावत इन दिनों एक चार महीने की बच्ची पर पूरी तरह से सच साबित हुई। बच्ची को 30 घंटे बाद एक धराशाही हुई बहुमंजिला इमारत के मलबे में से सुरक्षित निकाला गया। बीते मंगलवार (13 सितंबर) जॉर्डन में अम्मान के Jabal al-Weibdeh में एक चार मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिर गई।

 

لحظة اخراج الطفلة ملاك من تحت الانقاض .. لحظات لن تنسى في ذاكرتنا وصورة ملاك ذات الاربعة شهور ستبقى ايقونة للامل والحياة ،،،#الأمن_العام #الدفاع_المدني #الأردن pic.twitter.com/8XQmhxx511

— الدفاع المدني الاردني (@JoCivilDefense) September 14, 2022

हादसे में कई लोग मलबें में फंस दब गए थे। कईयों की मलबे में दबने से मौत हो गई थी। मलबे में दबे लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू चल रहा था। बताया जा रहा है कि, इमारत गिरने के करीब 30 घंटे बाद मलबे से चार महीने की बच्ची को जिंदा बाहर निकाला गया। बच्ची को सुरक्षित देखकर हर कोई भगवान को धन्यवाद दे रहा था और इसे ईश्वर का चमत्कार ही कहा जा रहा है। बच्ची को मलबे से बाहर निकालते हू उसे तुरंत  इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

 

बताया जा रहा है कि बच्ची पूरी तरह से स्वस्थ है। बच्ची को मलबे से निकालते हुए का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि, कैसे बचावकर्मी बच्ची को मलबे से बाहर निकालते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में दिख रही बच्ची का नाम मलक बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि, बच्ची की मां ने उसे अपनी एक दोस्त के साथ बिल्डिंग के बेसमेंट में छोड़ा था, क्योंकि वो खुद एक ऑर्डर डिलीवर करने जा रही थी। महिला के जाने के थोड़ी देर बाद ही बिल्डिंग गिर गई थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News