ADB से सबसे ज्यादा कर्ज लेने वाला देश बना पाकिस्तान,  2022 में लिया 5.58 अरब डॉलर उधार

punjabkesari.in Tuesday, Apr 25, 2023 - 06:14 PM (IST)

 इस्लामाबाद: पाकिस्तान सबसे बुरे आर्थिक संकट गुजर रहा है। यही वजह है कि पाकिस्तान साल 2022 में एशियन डेवलेपमेंट बैंक (ADB) की ओर से फंड की जाने वाली परियोजनाओं का सबसे बड़ा कर्ज लेने वाला देश बन गया है। ADB द्वार सोमवार को जारी वार्षिक रिपोर्ट 2022 के अनुसार, 40 देशों को 31.8 बिलियन डॉलर से अधिक के कुल वितरण में से पाकिस्तान को अकेले 5.58 बिलियन डॉलर का कर्ज हासिल हुआ। पिछले साल आई बाढ़ ने पाकिस्तान की आर्थिक हालात को बिगाड़ने में सबसे बड़ी भूमिका निभाई। ADB ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि बैंक ने एशिया और प्रशांत क्षेत्र में उभरते और चल रहे संकटों के लिए समय पर कदम उठाए और प्रतिक्रियाएं दीं।

 

पाकिस्तान को लेकर बैंक ने कहा कि बाढ़ ने अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाया। इसमें करीब एक तिहाई फसल नष्ट हो गई जिससे खाद्य आपूर्ति प्रभावित हुई और महंगाई आसमान पर पहुंच गई। एडीबी की सालाना रिपोर्ट बताती है कि पाकिस्तान को 2022 के दौरान सबसे अधिक धन प्राप्त हुआ। एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, ADB ने एशिया में 31.8 अरब डॉलर की परियोजनाओं को फंड किया। ADB और अन्य भागीदारों ने पाकिस्तान को 5.5 बिलियन डॉलर की परियोजनाएं दीं जबकि 2022 में पाकिस्तान को 2 बिलियन डॉलर और 60 मिलियन डॉलर के रियायती कर्ज भी दिए गए। रिपोर्ट के मुताबिक, बाढ़ से पाकिस्तान को करीब 30 अरब डॉलर का नुकसान हुआ। इसमें 1,730 लोग मारे गए और 33.3 मिलियन लोग प्रभावित हुए।

 
रिपोर्ट बताती है कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए पाकिस्तान को 1.5 बिलियन डॉलर दिए गए। वहीं अंतर्राष्ट्रीय व्यापार भागीदारों की ओर से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की बहाली के लिए 16 बिलियन डॉलर का वादा किया गया है। वर्तमान में पाकिस्तान आईएमएफ के साथ स्टाफ लेवल एग्रीमेंट साइन करने का इंतजार कर रहा है। लंबी बातचीत और कठिन शर्तों के बाद भी पाकिस्तान और आईएमएफ किसी निष्कर्ष पर पहुंचते नहीं दिख रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News