मैक्सिको में मेट्रो ट्रेन गुजरते हुए ढह गया पुल, 20 लोगों की मौत व 70 घायल (दिल दहला देंगे वीडियो)

punjabkesari.in Tuesday, May 04, 2021 - 12:45 PM (IST)

मैक्सिको सिटी:  मैक्सिको सिटी में सोमवार रात मेट्रो के पुल  ढह जाने से मलबे में दबकर 20 लोगों की मौत हो गयी। मैक्सिको सिटी की नागरिक सुरक्षा एजेंसी ने ट्वीट कर बताया कि राजधानी के दक्षिणी हिस्से में हुए हादसे में 70 लोग घायल हो गए और उन्हें नजदीक के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

 

PunjabKesari

घटनास्थल पर पहुंचीं मैक्सिको सिटी की मेयर क्लाउडिया शिनबौम ने बताया कि पुल का खंभा गिरने से यह दुर्घटना हुई। खंभा ढहने से पुल का एक हिस्सा सड़क पर गिर गया जिससे मलबे में कई कारें दब गयीं। दुर्घटना स्थानीय समयानुसार रात करीब साढ़े 10 बजे हुई। घटना के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं जिसमें ट्रेन का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त दिख रहा है और बचावकर्मी मलबे से लोगों को निकालते नजर आ रहे हैं।

PunjabKesari

मेट्रो लाइन-12 पर यह हादसा हुआ। इस लाइन के निर्माण में कई तरह की अनियमितता बरते जाने के आरोप लगे थे। मैक्सिको के विदेश मंत्री मार्सेलो इबरार्ड ने ट्वीट किया, ‘‘बहुत दर्दनाक घटना हुई है।'' 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News