पाकिस्तान की राजधानी में 2 लोगों की सरेआम हत्या

punjabkesari.in Wednesday, Feb 09, 2022 - 06:09 PM (IST)

इस्लामाबाद: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में अज्ञात हमलावरों ने दो लोगों की हत्या कर दी।  समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने स्थानीय मीडिया के हवाले से बताया कि यह घटना राजधानी में एक एक्सप्रेस-वे के पास हुई। इसने आगे कहा कि पुलिस और बचाव दल घटना स्थल पर पहुंच गया। पुलिस ने   बताया कि दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश थी। 

 

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। बता दें कि पाकिस्तान में हाल के महीनों में हिंसा का ज्वार देखा जा रहा है। हाल के महीनों में, बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने देश के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र में कई हमलों की जिम्मेदारी ली है, हाल ही में पाकिस्तान में सुरक्षा चौकियों पर हुए हमलों में सात पाकिस्तानी सैनिकों और 13 अलगाववादियों की मौत हो गई थी।  

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News