नावों के डूबने से दो पाकिस्तानी मछुआरे डूबे, 10 लापता

punjabkesari.in Monday, Jan 24, 2022 - 11:36 AM (IST)

इस्लामाबादः पाकिस्तान में खराब मौसम के कारण मछली पकड़ने वाली तीन नौकाओं के तट पर डूब जाने से कम से कम 2  मछुआरे डूब गए वहीं 10 अन्य लापता हो ग। नौसेना और समुद्री सुरक्षा पोतों ने 32 मछुआरों को बचा लिया। यह जानकारी  रविवार को एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी। उन्होंने कहा कि नौकाएं शनिवार को तटीय शहर केटी बंदर के पास अरब सागर में डूब गईं।

 

नौसेना और समुद्री सुरक्षा पोतों की मदद से खोज एवं बचाव अभियान शुरू किया गया। उन्होंने बताया कि खोज एवं बचाव अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक सभी लापता मछुआरे नहीं मिल जाते। आम तौर पर मछली पकड़ने वाली पाकिस्तानी नौकाएं आधुनिक नौवहन और सुरक्षा उपकरणों से सुसज्जित नहीं होती हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News