अमेरिका के लुसिआना में गोलीबारी, 3 लोगों की मौत

punjabkesari.in Sunday, Feb 21, 2021 - 11:50 AM (IST)

लुसिआना: अमेरिका में लुसिआना स्टेट के मेटेरिए इलाके में एक बंदूक की दूकान पर हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई। जेफरसन पैरिश शेरिफ कार्यालय ने एक बयान जारी कर यह जानकारी दी। जेफरसन पैरिश शेरिफ कार्यालय ने कहा, "एयरलाइन ड्राइव की जेफ्रोन बंदूक दूकान पर शनिवार को करीब आठ बजकर 50 मिनट पर गोलीबारी की घटना दर्ज की गई।

 

इस गोलीबारी में कई घायल हो गए तथा तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य लोगों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य दो घायलों की हालत अब स्थिर है।" पुलिस ने कहा, "इस घटना का संदिग्ध भी घटनास्थल पर मृत पाया गया। शुरूआती रिपोर्ट्स में ऐसा प्रतीत होता है कि संदिग्ध ने घटनास्थल पर पहले दो लोगों को गोली मारी और इसके बाद मामला बढ़ गया और दूकान के बाहर से भी कुछ लोगों ने गोलियां चलाई। इस घटना में मृत पाए गए लोगों में से एक संदिग्ध हमलावर भी है।"

 

पुलिस ने हालांकि कहा कि इस घटना के कारण अभी तक पता नहीं लगाया जा सका है।   व्हाइट हाउस की ओर से जारी बयान के मुताबिक राष्ट्रपति ने टैक्सास को आपदा प्रभावित प्रांत घोषित करते हुए 11 फरवरी के बाद शुरू हुए सर्दियों के तूफान से पीड़ितों की मदद के लिए प्रांतीय और स्थानीय वसूली के वास्ते केंद्रीय सहायता के आदेश दिए हैं। बयान के मुताबिक प्रभावित इलाकाें के लिए केंद्रीय फंड के आवंटन का भी निर्णय लिया गया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News