जापान में भारी बारिश व भूस्खलन से बह गए कई मकान, दर्जनों लोग लापता ( देखें खौफनाक वीडियो)

punjabkesari.in Saturday, Jul 03, 2021 - 01:37 PM (IST)

टोक्योः जापान की राजधानी  टोक्यो के पश्चिमी अतामी शहर में शनिवार को भारी बारिश के बाद मिट्टी धंसने और मकानों के जमींदोज होने से कम से कम 20 लोग लापता हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। शिजुओका प्रांत के प्रवक्ता ताकामिची सुगियामा ने बताया कि अतामी में दर्जनों मकानों के जमींदोज होने की आशंका है। सरकारी प्रसारणकर्ता एनएचके ने लापता लोगों की संख्या 20 बताई है लेकिन सुगियामा ने कम से कम 19 लोगों के लापता होने की पुष्टि की है। 

PunjabKesari

उन्होंने कहा कि यह संख्या बढ़ सकती है। जापान के कुछ हिस्सों में इस हफ्ते की शुरुआत से मूसलाधार बारिश हो रही है। सुगियामा ने बताया कि इलाके में सुबह से ही भारी बारिश हो रही थी। दमकल और पुलिसकर्मियों के साथ ही आत्मरक्षा बल बचाव अभियान में शामिल होंगे। एक बड़े इलाकों को खाली कराने की चेतावनी दी गयी है। शिजुओका प्रांत में भीषण भूस्‍खलन की खौफनाक तस्‍वीरें सामने आई हैं। इस घटना के वीडियो में नजर आ रहा है कि भूस्‍खलन की चपेट में आने से इलाके के कई मकान ताश के पत्‍तों की तरह से ढह गए।

PunjabKesari

फुटेज में पर्वत की ओर मिट्टी घंसते और मकानों पर गिरते तथा अपने रास्ते में आयी कारों को बहाकर ले जाते हुए दिख रही है। एनएचके की टीवी फुटेज में पुल के एक हिस्से को ढहते हुए देखा जा सकता है। अतामी राजधानी तोक्यो से करीब 100 किलोमीटर दूर दक्षिणपश्चिम में स्थित शिजुओका प्रांत में समुद्र के किनारे का एक रिजॉर्ट इलाका है।

PunjabKesari

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News