तुर्की में अवैध रूप से रह रहे 164 अफगानिस्तानी पकड़े

punjabkesari.in Wednesday, Oct 20, 2021 - 02:26 PM (IST)

अंकाराः तुर्की  में सुरक्षा बलों ने पूर्वी वान प्रांत में अवैध रूप से रह रहे 164 अफगानिस्तानियों को पकड़ा है। स्थानीय सरकार की तरफ से जारी बयान में  बताया गया कि प्रवासी तस्करी से निपटने के लिए सिरिमली और बाकिसिक जिलों में एक अभियान चलाया गया था।

 

अभियान के दौरान इन अफगानिस्तानी प्रवासियों को पकड़ा गया। इन लोगों ने अवैध रूप से देश में प्रवेश करने के बाद कुछ इमारतों में शरण रखी थी। अफगानिस्तान में तालिबान का नियंत्रण होने के बाद से तुर्की में बड़ी संख्या में अफगानिस्तानी शरणार्थी का प्रवेश जारी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News