श्रीलंका: समुद्र तट में फंसी 120 व्हेल, नौसेना ने 18 घंटे के लंबे ऑपरेशन के बाद बचाया

punjabkesari.in Thursday, Nov 05, 2020 - 03:43 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क: समुद्र तट में फंसी करीब 120 व्हेल मछलियों को बचाने के लिए करीब 18 घंटे तक लंबा रेस्क्यू चला। नौसेना और कुछ स्थानीय लोगों ने मिलकर 120 व्हेल मछलियों को तट से वापिस खींचा। 'द गार्जियन' की एक रिपोर्ट के मुताबिक श्रीलंका की नौसेना ने वहीं के स्थानीय लोगों की मदद से 120 व्हेल को बचाया। रिपोर्ट के मुताबिक नौसेना के प्रवक्ता इंडिका डी सिल्वा ने बताया कि नौसेना ने तटीय स्वयंसेवकों के साथ मिलकर करीब 18 घंटे लंबे ऑपरेशन के बाद मंगलवार को कम से कम 120 व्हेल को तट के पास वापस खींचा। ये सभी व्हेल गहरे पानी में फंसी हुई थीं।

PunjabKesari

छोटे पंखों वाली ये पायलट व्हेल कोलंबो के दक्षिण में 15 मील (25 किमी) की दूरी पर स्थित पनादुरा में फंसी थीं। नौसेना के प्रवक्ता ने बताया कि रेस्क्यू टीम ने एर-एक करके गहरे पानी से व्हेल को खींचा। उन्होंने बताया कि व्हेल को खींचने के लिए  छोटे से इनशोर गश्ती शिल्प का इस्तेमाल किया गया। हालांकि दो व्हेल की मौत हो गई क्योंकि वो बिल्कुल पानी के बीच चली गई थीं।

PunjabKesari

वहां के स्थानीय लोगों ने 3 नवंबर को श्रीलंका के पनादुरा में एक मृत व्हेल को देखा था इसके बाद स्थानीय अधिकारियों ने इसका जायजा लिया और वहां काफी व्हेल को फंसे देखा, इशके बाद ऑपरेशन चलाया गया और बाकि व्हेल को सुरक्षित बचाया।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Recommended News

Related News