न्यू ऑर्लेअंस गोलीबारी में 10 साल के बच्चे की मौत, 2 किशोर घायल

punjabkesari.in Tuesday, Jul 14, 2020 - 09:48 AM (IST)

न्यू ऑर्लेअंस: अमेरिका में न्यू ऑर्लेअंस में सोमवार को हुई गोलीबारी में 10 साल के एक बच्चे की मौत हो गई और दो किशोर घायल हो गए। पुलिस प्रमुख शॉन फर्गुसन ने बताया कि शाम करीब पांच बजे हुई गोलीबारी के खिलाफ पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। फर्गुसन ने बताया कि करीब 15-16 साल की एक लड़की और 13 साल का एक लड़का गोलीबारी में घायल हुए हैं। वहीं 10 साल के एक बच्चे की जान चली गई।

 

उन्होंने बताया कि गोलीबारी के पीछे के कारण का कुछ पता नहीं चल पाया है और ना ही किसी संदिग्ध की अभी तक पहचान हो पाई है। फर्गुसन ने बताया कि पीड़ित न्यू ऑर्लेअंस के सांतवें वार्ड में एक सड़क पर खड़े थे, जब कुछ लोगों ने उन पर गोलियां चला दीं। उन्होंने चश्मदीदों से सामने आकर घटना के संबंध में जानकारी देने की अपील भी की।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News