US में बढ़ी गोलीबारी की घटनाएंः वॉशिंगटन डीसी  में 1 की मौत व 5 घायल, वीकेंड पर छः स्थानों पर फायरिंग

punjabkesari.in Tuesday, Aug 02, 2022 - 11:28 AM (IST)

वॉशिंगटन ः अमेरिका में बाइडेन प्रशासन के सख्त कदमों के बावजूद यहां गोलीबारी की घटनाएं बढ़ रही हैं। डीसी पुलिस ने बताया कि वीकेंड पर पिछले 12 घंटे में हुई छह घटनाओं में 11 लोगों को गोली मारी गई है। आज वॉशिंगटन डीसी के पूर्वोत्तर इलाके में हमलावर ने भीड़ पर अंधाधुंध गोलीबारी की जिसमें 1 शख्स की मौत हो गई और 5 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

 

हमलावर कौन था और उसने फायरिंग क्यों की, फिलहाल इसका खुलासा नहीं हुआ है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है। वॉशिंगटन डीसी पुलिस के मुताबिक, घटना कॉन्डो कॉम्प्लेक्स में हुई है। हमलावर ने एफ एवेन्यू एनई के 1500 ब्लॉक में बेनिंग कोर्ट अंधाधुंध गोलियां बरसाईं। मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग (एमपीडी) के अनुसार गोलीबारी सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे हुई। एमपीडी प्रमुख रॉबर्ट कोंटी ने गोलीबारी में 5 लोगों के घायल होने और एक के मारे जाने की पुष्टि की।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News