पलाहटा में अटल आदर्श विद्यालय स्थापित करने पर उठने लगे सवाल

punjabkesari.in Tuesday, Feb 23, 2021 - 11:23 AM (IST)

ऊना (विशाल स्याल): कुटलैहड़ क्षेत्र के स्थापित होने वाले अटल आदर्श विद्यालय की पलाहटा में जमीन चयनित होने पर सवाल खड़े होने लगे हैं। कुटलैहड़ कांग्रेस ने इसको सत्ता पक्ष का निजी हित बताते हुए अघलौर में इस विद्यालय की स्थापना होना कुटलैहड़ के लिए फायदेमंद होना बताया गया है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के महासचिव राम आसरा शर्मा, अनुसूचित विभाग के अध्यक्ष तरसेम लाल, अनुसूचित विभाग के महासचिव राम रक्खा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, हर्ष सैनी की मौजूदगी में पत्रकार वार्ता करते हुए विवेक विक्कू ने कहा कि कुटलैहड़ में अटल आदर्श विद्यालय खुलना गर्व का विषय है। इससे क्षेत्र के छात्रों को बेहतर शिक्षा घर-द्वार मिलेगी, वहीं दूर-दराज के बच्चों को छात्रावास की सुविधा भी प्राप्त होगी। विक्कू ने कहा कि पलाहटा में अगर ये स्थापित हो जाता है तो क्षेत्र के लोगों को इसका ज्यादा लाभ नहीं मिल पाएगा।

विक्कू ने कहा कि अगर ये आदर्श विद्यालय अघलौर में सरकार खोले जहां पर सरकार की तकरीबन 1400 कनाल भूमि खाली पड़ी है। इस स्थान पर पहले कॉलेज खोलने की भी योजना थी, लेकिन किन्हीं कारणों से वह भी सिरे नहीं चढ़ पाई। विक्कू ने कहा कि जिस स्थान पर आदर्श विद्यालय खोलने की घोषणा हुई है, उस स्थान पर भविष्य में कोई बड़ा प्रोजेक्ट भी लगाया जा सकता है जिसका लाभ क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के रूप में मिल सकता है। यदि विक्कू ने कहा कि पहले कई दफा इसी स्थान पर उद्योग स्थापित कर कुटलैहड़ ने युवाओं को रोजगार देने के सब्जबाग भी दिखाए गए, लेकिन धरातल पर शून्य ही रहा। विक्कू ने कहा कि इस संबंध में प्रदेश के  मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को भी पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया है और साथ ही एक पत्र प्रधानमंत्री कार्यालय में भी भेज दिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Surinder Kumar

Recommended News

Related News