कांग्रेस में कोई मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार नहीं: राठौर

punjabkesari.in Friday, Feb 18, 2022 - 05:22 PM (IST)

ऊना(विशाल स्याल): कांग्रेस में कोई मुख्यमंत्री का उम्मीदवार नहीं है। भाजपा की हार से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर परेशान हैं। हताशा और निराशा में कांग्रेस नेताओं पर हमला कर रहे हैं। यह बात ऊना में नेता विपक्ष मुकेश अग्रिहोत्री, संगठनात्मक चुनाव प्रभारी दीपादास मुंशी की संयुक्त वार्ता के दौरान पत्रकारों को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कही।

उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर के पास कोई मुद्दा नहीं है। अच्छा होता कि यदि जयराम ठाकुर यह  बात करते कि उन्होंने हिमाचल के विकास और महंगाई व बेरोजगारी को रोकने के लिए क्या किया। मुद्दों पर से ध्यान भटकाने के लिए मुख्यमंत्री बयानबाजी करते रहते हैं। कांग्रेस ने उपचुनावों में जिस तरह से एकजुटता का प्रदर्शन किया वहीं आने वाले विस चुनावों में भी होगा।

इस दौरान मुकेश अग्रिहोत्री ने कहा कि पहले मुख्यमंत्री यह कहते थे कि कांग्रेस के पास कोई नेता नहीं है और अब कह रहे हैं कि हिमाचल में 12 जिलों में 16 मुख्यमंत्री कांग्रेस के पास है। एक ही झटके में इतना बदलाव आ गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Surinder Kumar

Recommended News

Related News