हरिद्वार व देहरादून के लिए एच.आर.टी.सी. की बस सेवा शुरू

punjabkesari.in Wednesday, Dec 02, 2020 - 05:07 PM (IST)

ऊना, (मनोहर): हरिद्वार व देहरादून के लिए एच.आर.टी.सी. ऊना डिपो की बस सेवा फिर से शुरू हो गई है। किसान आंदोलन के चलते यह बस सेवा कई दिन तक प्रभावित रही। खासकर विश्व प्रसिद्ध धार्मिक स्थल हरिद्वार के लिए बस सेवा न चलने के कारण अनेक लोग परेशान हो रहे थे। अनेक कार्यों के लिए हरिद्वार जाने वाले यात्री बसें चलने का इंतजार कर रहे थे लेकिन अब बसें चलने से उनका यह इंतजार खत्म हो गया है। फिलहाल एच.आर.टी.सी. ऊना डिपो का सुबह 6 बजकर 40 मिनट पर एक ही बस रूट चल रहा है। वहीं हरिद्वार के साथ-साथ अब देहरादून के लिए बस सेवा चलने से यात्रियों में भी खुशी की लहर है। 
----- किसान आंदोलन के चलते एच.आर.टी.सी. ऊना डिप्पो की दिल्ली के लिए अभी भी बस सेवा बंद है। करीब एक सप्ताह से दिल्ली के लिए बसें न चलने से यात्री परेशान हैं। एच.आर.टी.सी. की दिल्ली जाने वाली बसें केवल चंडीगढ़ तक ही जा रही हैं। इससे आगे यह बसें नहीं चल रही हैं। हालांकि दिल्ली के लिए सुबह 5 बजे ऊना से जनशताब्दी एक्सप्रैस चलती है लेकिन दिन व रात के समय दिल्ली जाने वाले यात्री काफी परेशान हो रहे हैं। 
----- एच.आर.टी.सी. ऊना के आर.एम. दर्शन सिंह ने कहा कि हरिद्वार व देहरादून  के लिए एच.आर.टी.सी. ऊना डिपो की बस सेवा शुरू है। दिल्ली के लिए परिवहन सेवा किसान आंदोलन के कारण ठप्प है।  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Surinder Kumar

Recommended News

Related News