विपक्ष को कोसने की बजाय अदालतों में कोविड-19 प्रबंधन पर जवाब देें मुख्यमंत्री : अग्निहोत्री

punjabkesari.in Friday, Dec 04, 2020 - 05:47 PM (IST)

ऊना, (विशाल): विपक्ष को कोसने की बजाय अदालतों में कोविड-19 प्रबंधन पर जवाब दे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर। कोरोना काल में अव्यवस्थित प्रबंधन के कारण प्रदेश व देश की शीर्ष अदालतों से हिमाचल प्रदेश भाजपा सरकार को फटकार का सामना करना पड़ा है जोकि अपने आप में बड़ी फजीहत है। यह बात ऊना में सदर विधायक सतपाल रायजादा की मौजूदगी में पत्रकारवार्ता करते हुए नेता विपक्ष मुकेश अग्रिहोत्री ने कही। उन्होंने कहा कि हिमाचल हाईकोर्ट और देश की सुप्रीमकोर्ट ने हिमाचल सरकार से जवाबतलबी की है। अदालतें तब ही राज्यों के मामलों में हस्तक्षेप करती हैं जब राज्य सरकारें प्रबंधन में फेल हो जाती है।

नेता विपक्ष ने कहा कि प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है इसी के चलते अदालतों को निर्देश जारी करने पड़े हैं। अदालतों ने 25 तरह से सुझाव दिए हैं जोकि अपने आप में सरकार की नाकामी को दर्शाने के लिए काफी है। कुप्रबंधन के चलते प्रदेश सरकार को न केवल अदालतों से बल्कि प्रदेश की जनता से भी माफी मांगनी चाहिए। जो प्वाइंट अदालतों में उठे हैं यही विधानसभा सत्र में उठने वाले थे लेकिन सरकार सत्र से भाग खड़ी हुई और अब अदालतों द्वारा सरकार की जवाबतलबी की गई है।

नेता विपक्ष ने कहा कि हिमाचल विपक्ष रहित प्रदेश नहीं है। विपक्ष यहां जनता की आवाज उठाता रहेगा। सरकार के मंत्री कह रहे हैं कि मुख्यमंत्री के अहसान से नेता विपक्ष का दर्जा मिला है तो वह यह जान लें कि यह प्रक्रिया लोकतंत्र का हिस्सा है और नेता विपक्ष का दर्जा मुख्यमंत्री नहीं बल्कि कांग्रेस के विधायकों की एकजुटता की बदौलत मिला है। यदि सरकार व उनके मंत्रियों को लगता है कि यह मुख्यमंत्री के अहसान के चलते हुआ है जो जल्द अधिसूचना रद्रद कर दें। हम भाजपा की असलियत जानते थे इसीलिए नेता विपक्ष को मिलने वाली शिमला में सरकारी कोठी नहीं ली थी।

नेता विपक्ष ने कहा कि भाजपा नेता कहते फिर रहे हैं कि कांग्रेस के टाइम में लीजों की बंदरबांट हुई थी तो अब भाजपा शासन को 3 साल हो गए है तो उनको रद्द क्यों नहीं किया गया? भाजपा नेता इन लीजों को रद्द कर दें। किसने उन्हें ऐसा करने से रोका हुआ है। उन्होंने कहा कि हमे सब पता है कि किस लीज पर कौन काम कर रहा है और किस नेता का रिश्तेदार रेत के खेल में संलिप्त है। खनन पर कार्रवाई करो और यहां आने वाले रोजाना ृ1000 ट्रकों-टिप्परों को जब्त करो।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Surinder Kumar

Recommended News

Related News