स्कूलों के प्रिंसीपलों को दी सी.बी.एस.ई. परीक्षा और असैस्मैंट की जानकारी

punjabkesari.in Wednesday, Sep 01, 2021 - 04:25 PM (IST)

ऊना, (सुरेन्द्र) : रॉकफोर्ड डे-बोर्डिंग सीनियर सैकेंडरी पब्लिक स्कूल में वुधवार को सी.बी.एस.ई. मान्यता प्राप्त स्कूलों के प्रधानाचार्यों के लिए एक सेमीनार का आयोजन किया गया। इसमेें जिला के विभिन्न स्कूलों के 60 के करीब प्रधानाचार्य और अध्यापकों ने भाग लिया। राकफोर्ड स्कूल की प्रधानाचार्य शगुन सिक्का ने जानकारी देते हुए बताया कि सी.बी.एस.ई. परीक्षा और असैस्मैंट सेमीनार का शीर्षक था। ज्वाहर नवोदय विद्यालय पेखूवेला की प्रधानाचार्य अनूपा ठाकूर ने सी.बी.एस.ई. परीक्षा और असैस्मैंट पर जानकारी देते हुए कहा कि सी.बी.एस.ई ने शैक्षणिक सत्र 2021-2022 के लिए नया पैटर्न जारी किया है। सिलेबस को 2 भागों में बांटा गया है। दोनों टर्म की परीक्षाओं के आधार पर छात्रों की मार्कशीट तैयार की जाएगी तथा उन्होनें अन्य कई जानकारियां सांझा की। इस सेमीनार में रॉकफोर्ड स्कूल के एम.डी. विनोद आनंद, के.वी.पब्लिक स्कूल धुसाड़ा के प्रधानाचार्य दलविन्द्र कौर, दशमेश पब्लिक स्कूल, स्कालर यूनिफाईड पब्लिक स्कूल के प्रिंसीपल धीरज शर्मा, श्रीश्री रविशंकर पब्लिक स्कूल के प्रिंसीपल एम.एल. शर्मा, वशिष्ट पब्लिक स्कूल के प्रिंसीपल दीपक शर्मा, जे.एस.विज्डम पब्लिक स्कूल की प्रिंसीपल रेणुका, रूद्रा पब्लिक स्कूल के प्रिंसीपल रजनी बाला, के.सी.पब्लिक स्कूल पंडोगा से प्रिंसीपल निर्मला, के.वी. पब्लिक स्कूल सलोह से युद्धवीर सहित अन्य स्कूलों के प्रधानाचार्य ने भाग लिया। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Surinder Kumar

Recommended News

Related News