CORONA VIRUS: लॉक डाउन के कारण बढ़ रही है मोटापे की बीमारी

punjabkesari.in Monday, Apr 06, 2020 - 11:16 AM (IST)


नई दिल्ली: कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के कारण पूरी दुनिया में लॉकडाउन है। इस से लोग अपने घरों में रहने को मजबूर हैं ऐसी स्थिति में कुछ स्वस्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि इससे लोगों का मोटापा बढ़ सकता है। घर पर रहकर लोग तनाव के कारण ज्यादा खाना खाते हैं और व्यायाम कम करते हैं, जिसके कारण मोटापा बढ़ने की आशंका कई गुना बढ़ जाती है।

कई और बीमारियों का भी हो सकता है खतरा 
विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि अगर लोग इसी तरह ज्यादा भोजन खाते रहे और व्यायाम न करें तो उनमें मोटापे के साथ-साथ कई बीमारियां भी हो सकती हैं। कई देशों में लोग जिम और व्यायाम के लिए भी बाहर नहीं जा सकते हैं। इससे उनमें आलस बढ़ता जा रहा है ना तो वे बाहर जिम करने जा पा रहे हैं और न हीं घर पर किसी तरह की शारीरिक गतिविधि कर रहे हैं।

इस तरह से कर सकते है मोटापे को नियंत्रण 
शारीरिक गतिविधि में कमी के कारण एक वयस्क प्रतिदिन 400 से कम कैलोरी बर्न कर पाता है। कुछ विशेषज्ञों का यह भी मानना है कि मोटापे को नियंत्रण में रखने का सबसे अच्छा इलाज है, भोजन का कम से कम सेवन करना। ब्रिटेन की एक आहार विशेषज्ञ बताती हैं कि यह पहले से ही प्रमाणित है कि इंसान चिंता में अधिक भोजन का सेवन करता है। इससे शरीर अधिक मोटा हो जाता है इससे बचने के लिए आप केवल स्वस्थ और ताजा भोजन का ही सेवन करें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Author

Riya bawa

Recommended News