संस्कृत को ट्रांसलेशन ऐप में शामिल करने के लिए गूगल का धन्यवाद

punjabkesari.in Sunday, May 15, 2022 - 07:48 PM (IST)

चंडीगढ़, (अर्चना सेठी): हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि वे "हमारी प्राचीन भाषा संस्कृत को गूगल के ट्रांसलेशन ऐप की सूची में शामिल करने के लिए गूगल का धन्यवाद करते हैं"। 

 

विज ने ट्वीट करके कहा कि "अपने ट्रांसलेशन ऐप की भाषाओं की सूची में हमारी प्राचीन भाषा संस्कृत को जोड़ने के लिए @Google का धन्यवाद"। उन्होंने कहा कि गूगल का बहुत ही धन्यवाद है कि गूगल ने अपनी ट्रांसलेशन ऐप में संस्कृत को भी शामिल किया है। उन्होंने कहा कि संस्कृत बहुत ही प्राचीन भाषा है और हिंदुस्तान का सारा ज्ञान संस्कृत भाषा में है। इस ऐप में सुविधा प्रदान करने से, जो हमारा पुराने ग्रंथों का ज्ञान है, लोगों को उसको जानने में सहयोग मिलेगा और अनेक प्रकार की जानकारियां, जो ऋषियों ने तप करके संस्कृत में लिखी हुई है उसके बारे में भी जानकारी मिलेगी।

 

 

विज ने कहा कि संस्कृत को हमने बढ़ावा दिया हुआ है। उन्होंने कहा कि गूगल को वे मुबारकबाद देते हैं कि उन्होंने हमारी पुरानी भाषा संस्कृत को मान्यता दी है और आज संस्कृत के श्लोक अपनी पसंद की भाषा में ट्रांसलेट करके पढ़े जा सकते हैं। 

 

 

उल्लेखनीय है कि अब भारतीय भाषाओं जैसे संस्कृत, भोजपुरी, डोगरी और अन्य सहित 24 और भाषाओं को गूगल के ट्रांसलेशन ऐप में जोड़ा गया है। टेक दिग्गज के ट्रांसलेशन टूल में अब कुल 133 भाषाएं हो गयी है जो दुनिया भर में उपयोग की जाती हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Archna Sethi

Recommended News

Related News