‘हरियाणा में 408 नए कोरोना केस, 4 मौतें’

punjabkesari.in Friday, Dec 25, 2020 - 11:19 PM (IST)

चंडीगढ़, (पांडेय): हरियाणा में कोरोना का कहर कम होने के साथ ही अब मौतों का आंकड़ा भी कम हुआ है। शुक्रवार को 33222 सैंपल लिए गए जिसमें से 408 नए मरीज सामने आए हैं जबकि 4 लोग की मौत हुई है। प्रदेश में कुल पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 260153 पहुंच गया है। जबकि 252545 लोगों को अब तक डिस्चार्ज किया जा चुका है और रिकवरी रेट बढ़कर 97.08 फीसदी हो गया है।

 

जिसमें से आज 637 को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। वहीं कोरोना से अब तक कुल 2858 मौतें हो चुकी है। मौतों की बात करें तो शुक्रवार को फरीदाबाद में 1, यमुनानगर में 1, भिवानी में 1 व जींद में 1 संक्रमित ने दम तोड़ा है। हैल्थ बुलेटिन के तहत अब तक निगरानी और पॉजिटिव लोगों के संपर्क में 405873 लोग हो चुके हैं। जबकि 273144 लोग निगरानी में हैं। वहीं अब तक 4389000 लोगों के सैंपल भेजे गए हैं जिनमें से 4122313 नैगेटिव पाए गए है। अभी 6534 की रिपोर्ट आनी बाकी है। वहीं 132729 लोगों का क्वारेंटाइन पीरियड खत्म हो चुका है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vikash thakur

Recommended News

Related News