मुख्यमंत्री ने अपने आवास पर कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों के साथ मनाई दीपावली

punjabkesari.in Friday, Nov 05, 2021 - 10:54 AM (IST)

चंडीगढ़ (अविनाश पांडेय): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने चंडीगढ़ स्थित अपने आवास पर कार्यरत कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों के साथ दीपावली मनाई। दीपावली के अवसर पर हरियाणा पुलिस के जवानों ने देशभक्ति के गीत भी सुनाए । मुख्यमंत्री  ने पुलिसकर्मियों के उत्साह को बढ़ाते हुए स्वयं भी ‘मनुष्य तू बड़ा महान...’ गीत सुनाया।


दीपावली के इस पावन त्यौहार पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने देश और प्रदेशवासियों के मंगल की कामना की। उन्होंने सभी कर्मियों को दीपों के इस पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उत्सव सभी के जीवन में नया प्रकाश लेकर आए और हमारा प्रदेश सदा, सुख, समृद्धि और सौभाग्य से आलोकित रहते हुए भारत के मानचित्र पर अपनी चमक बिखेरता रहे।


मुख्यमंत्री ने अपने आवास पर कार्यरत कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों के साथ दीपावली मनाते हुए कहा कि जो परिकल्पना राम राज्य के लिए रामायण में की गई थी उसी रास्ते पर हमें समाज को आगे लेकर जाना है जिससे एक स्वस्थ और समृद्ध प्रदेश का निर्माण होना सुनिश्चित हो सके। वहीं सभी कर्मियों ने मुख्यमंत्री को भी दीपावली की शुभकामनाएं दी और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।
इस मौके पर पुलिस के महानिदेशक पीके अग्रवाल, सीआईडी चीफ आलोक मित्तल सहित सीएम आवास के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Avinash Pandey

Recommended News

Related News