हरियाणा में भी किया जा रहा है सेवाओं का डिजीटलीकरण व ऑनलाईन

punjabkesari.in Tuesday, Jul 19, 2022 - 09:23 PM (IST)

चण्डीगढ़, (अर्चना सेठी): हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा सेवाओं का डिजीटलीकरण किया जा रहा है और ऐसे ही हरियाणा में भी मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अगुवाई में सेवाओं का डिजीटलीकरण व ऑनलाईन किया जा रहा हैं। इसी कडी में हरियाणा पुलिस द्वारा शस्त्र लाइसेंस और शस्त्र प्रशिक्षण के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रणाली पोर्टल का शुभारंभ किया गया है। विज शुभारंभ अवसर पर वर्चुअज माध्यम से उपस्थित जनों को संबोधित कर रहे थे। यह कार्यक्रम गुरूग्राम के आरटीसी भौंडसी में आयोजित किया गया जहां पर मुख्यमंत्री  मनोहर लाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। 

 

 

 

उन्होंने कहा कि पहले शस़्त्र लाईसेंस लेने के लिए क्योसक लगा रहता था और आवेदक को अपने आवेदन की जानकारी का उचित उत्तर नहीं मिल पाता था। उन्होंने कहा कि हरियाणा के नागरिक जल्द ही शस्त्र लाइसेंस ऑनलाइन प्राप्त कर सकेंगें। यह कार्य राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र, नागरिक संसाधन सूचना विभाग, गृह विभाग और हरियाणा पुलिस के सहयोग से संभव हुआ है। ये सभी विभाग शस्त्र लाइसेंसिंग प्रक्रिया में मिलकर काम करेंगे। इस ऑनलाईन प्रक्रिया में लाईसेंस के नवीनीकरण, गोलाबारूद के बारे में जानकारी जोडना, शस्त्र का खो जाना इत्यादि संबंधित सेवाओं के लिए किसी भी कार्यालय में अब आवेदक को नही जाना होगा और इस प्रकार की सेवाएं ऑनलाईन ही उपलब्ध हो पाएगी। इस प्रणाली से लाईसेंस के लिए ऑनलाईन आवेदन से लेकर सूचना प्राप्त करने तक सभी सेवाएं ऑनलाईन प्राप्त होगी।  

 

 

इस मौके पर  विज ने डी.एस.पी. सुरेन्द्र सिंह के ऊपर डंपर चढाए जाने से हुई हत्या पर शोक व्यक्त किया और कहा कि हम निश्चय ही पूरी ताकत लगाकर ऐसे तत्वों को पकडा जाएगा। इस मौके पर डीएसपी सुरेन्द्र सिंह के निधन पर दो मिनट का शोक भी खडे होकर व्यक्त किया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Archna Sethi

Recommended News

Related News