हरियाणा में 1594 नए मामले, 8 मौतें

punjabkesari.in Friday, Oct 30, 2020 - 12:03 AM (IST)

चंडीगढ़, 29 अक्तूबर (पांडेय): हरियाणा में वीरवार को 24 घंटों के दौरान कोरोना के 1594 नए मामले सामने आए हैं। कई दिनों बाद कोविड मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। वहीं, पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 163817 पहुंच गया है। अब तक 1766 मौतें हो चुकी हैं, जिसमें से वीरवार को 8 की जान गई है। गुरुग्राम में 1, हिसार में 1, कुरुक्षेत्र में 1, यमुनानगर में 3 और फतेहाबाद में 2 संक्रमितों ने दम तोड़ा है। अब तक कुल 150660 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है और रिकवरी रेट 91:97 फीसदी हो गया है। वीरवार को 1209 को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।

 


निगरानी और संपर्क में आए लोगों की संख्या हुई 309547
हैल्थ बुलेटिन के तहत अब तक निगरानी और पॉजिटिव लोगों के संपर्क में 309547 लोग हो चुके हैं। जबकि 190704 लोग निगरानी में हैं। वहीं, अब तक 2611412 लोगों के सैंपल भेजे गए हैं जिनमें से 2442239 नैगेटिव पाए गए हैं। अभी 5356 की रिपोर्ट आनी बाकी है। वहीं, 118843 लोगों का क्वारेंटाइन पीरियड खत्म हो चुका है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajesh K Dharwal

Recommended News

Related News