पंचकूला सिविल अस्पताल के करोना आइसोलेशन वार्ड से कूदा संदिग्ध, मौत

punjabkesari.in Thursday, Apr 30, 2020 - 11:16 AM (IST)

पंचकूला (चंदन) : सिविल अस्पताल में कोरोना पेशेंट के लिए बनाए गए आइसोलेशन वार्ड की तीसरी मंजिल से कूदकर एक संदिग्ध कोरोना मरीज ने बुधवार रात खुदकुशी कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया।  

अस्पताल प्रशासन की मौजूदगी में शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया। वीरवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। यह शक्स टी.बी. का मरीज था जिसके चलते अस्पताल में भर्ती हुआ था। एक दिन पहले लिए उसके कोरोना के सैंपल लिए गए थे और रिपोर्ट आनी बाकी थी। 

मां के साथ था, टॉयलेट का बहाना बनाकर निकला :
मृतक की पहचान पिंजौर के रामपुर सिय्यूडी के रहने वाले भोला के रूप में हुई है। 25 अप्रैल को उसे पंचकूला के सैक्टर-6 स्थित सामान्य अस्पताल में भर्ती किया गया था। अस्पताल प्रशासन को उसमें कोरोना के लक्षण दिखे, जिसके चलते उन्होंने मंगलवार को ही भोला के कोरोना के सैंपल लिए थे। रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। 

वीरवार को दिन के वक्त उसकी पत्नी अस्पताल में उसके साथी और शाम को वह घर चली गई थी। वार्ड में भोला और माँ मौजूद थी। रात करीब 9:30 बजे भोला शौच जाने के बहाने गया और टॉयलेट की खिड़की से कूदकर खुदकुशी कर ली।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News