भारतीय राजनीति में भाजपा की नीतियों का प्रभाव बढ़ाने की तैयारी में संगठन

punjabkesari.in Wednesday, Oct 14, 2020 - 07:37 PM (IST)

चंडीगढ़, (बंसल): अब हरियाणा में जिला और मंडल स्तर पर भाजपा पदाधिकारियों को भारतीय राजनीति और भाजपा की अंत्योदय नीतियों और संगठनात्मक काडर के महत्व का पाठ पढ़ाया जाएगा। विभिन्न विषयों पर बनी समितियां योजना अनुसार 30 नवम्बर तक जिला, मंडल स्तर पर प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन करेंगी। 
हरियाणा भाजपा प्रशिक्षण संयोजक एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डा. ओमप्रकाश आत्रेय ने बताया कि भाजपा के केंद्रीय प्रशिक्षण विभाग द्वारा अखिल भारतीय मंडल प्रशिक्षण शिविर योजना विषय प्रमुखों की प्रादेशिक कार्यशाला का आयोजन हुआ, जिसमें भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। डा. आत्रेय ने बताया कि काडर को मजबूत करने के लिए चलाए जाने वाले इस विशेष अभियान का खाका तैयार किया गया है। पार्टी आलाकमान विशेषकर जगत प्रकाश नड्डा द्वारा इस दिशा में दिए गए महत्वपूर्ण निर्देशों के आधार पर यह अभियान जल्द शुरू किया जाएगा। 


इन नेताओं को सौंपी गई जिम्मेदारी
डा. आत्रेय ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर के लिए वर्ष 2014 के बाद भारत की राजनीति में बदलाव, भाजपा एवं हमारा दायित्व विषय की जिम्मेदारी सुभाष बराला एवं राजीव जैन, पिछले 6 वर्षों में हुए अंत्योदयी प्रयत्न विषय की जिम्मेदारी कृष्णपाल गुर्जर एवं वीरेंद्र चौहान, सुरक्षा सामथ्र्य के साथ आत्मनिर्भर भारत का संकल्प विषय की जिम्मेदारी कै. अभिमन्यु एवं संजय शर्मा, आज के भारत की वैचारिक मुख्यधारा: हमारी विचारधारस विषय की जिम्मेदारी ओम प्रकाश धनखड़, हमारी कार्यपद्धति एवं संगठन संरचना में हमारी भूमिका विषय की जिम्मेदारी डा. सुधा यादव एवं एडवोकेट वेदपाल, सोशल मीडिया का उपयोग विषय की जिम्मेदारी अरुण यादव एवं संदीप देशवाल, व्यक्तित्व विकास विषय की जिम्मेदारी डा. कमल गुप्ता एवं मेहरचंद गहलोत, हमारा विचार परिवार विषय की जिम्मेदारी डा. ओमप्रकाश आत्रेय एवं संदीप जोशी, भाजपा का इतिहास एवं विकास विषय की जिम्मेदारी पवन सैनी एवं महिपाल ढांडा, प्रदेश भाजपा सरकार की उपलब्धियां, राज्य की राजनीतिक पृष्ठभूमि एवं भाजपा की भूमिका विषय की जिम्मेदारी कंवरपाल गुर्जर एवं कृष्ण बेदी को सौंपी गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vikash thakur

Recommended News

Related News