जापान की टोक्यो यूनिवर्सिटी ने एच.ए.यू. के दो विद्यार्थियों को दिए अवॉर्ड

punjabkesari.in Friday, Oct 29, 2021 - 07:05 PM (IST)

चंडीगढ़, (बंसल): एच.ए.यू. एवं गुजवि, हिसार के कुलपति प्रोफैसर बी.आर. कम्बोज ने कहा कि चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार निरंतर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बढ़ाता जा रहा है। विद्याॢथयों को भी अपनी प्रतिभा निखारने का मौका मिल रहा है। इसके लिए विश्वविद्यालय की ओर से विश्व के शीर्ष संस्थानों के साथ आयोजित किए जाने वाले आदान-प्रदान कार्यक्रम महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहे हैं।  

 


कुलपति विश्वविद्यालय में आयोजित अवॉर्ड समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के विद्यार्थी व वैज्ञानिक लगातार राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा, अनुसंधान सहित विभिन्न क्षेत्रों में अपनी छाप छोड़ रहे हैं जिससे विश्वविद्यालय का नाम रौशन हो रहा है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय की ओर से भी निरंतर इस तरह के विश्व के शीर्ष संस्थानों के साथ आदान-प्रदान व अन्य कार्यक्रमों के आयोजन से यहां के विद्याॢथयों व वैज्ञानिकों को अपनी प्रतिभा को निखारने के अवसर मिल रहे हैं। 


उन्होंने बताया कि टोक्यो यूनिवॢसटी ने कृषि प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी महाविद्यालय की द्वितीय वर्ष की छात्रा साक्षी और कृषि महाविद्यालय के तृतीय वर्ष के छात्र वत्सल को अवॉर्ड दिए हैं। यह अवॉर्ड दोनों विद्याॢथयों ने हाल ही में सैंटर फॉर ग्लोबल इनिशिएटिव, टोक्यो यूनिवॢसटी ऑफ एग्रीकल्चर, जापान की ओर से आयोजित किए गए 20वें अंतर्राष्ट्रीय विद्यार्थी सम्मेलन के दौरान हासिल किए थे। इस अंतर्राष्ट्रीय विद्यार्थी सम्मेलन में 24 देशों के 55 विद्याॢथयों ने हिस्सा लिया। कुलपति ने दोनों विद्याॢथयों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आगे बढ़कर देश का नाम रोशन करने की प्रेरणा दी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Ajit Dhankhar

Recommended News

Related News