गुजरात में व्यापक टीकाकरण अभियान के दौरान 22.15 लाख से अधिक लोगों को टीके लगाए गए

punjabkesari.in Saturday, Sep 18, 2021 - 03:05 PM (IST)

अहमदाबाद, 18 सितंबर (भाषा) गुजरात में शुक्रवार को राज्य सरकार के व्यापक कोविड-19 टीकाकरण अभियान के दौरान 22.15 लाख से अधिक लोगों को टीके की खुराकें दी गईं। सूरत में सबसे अधिक 2.77 लाख टीके लगाए गए। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर आयोजित व्यापक अभियान के दौरान रात दस बजे तक रिकॉर्ड 22,15,027 लोगों को खुराक दी गईं।

अधिकारी ने कहा कि 33 जिलों में से सूरत में सबसे अधिक 2,77,121 लोगों को टीका लगाया गया। अहमदाबाद में 2,31,639, वडोदरा में 1,22,986 और राजकोट में 1,05,829 लोगों को टीके की खुराक दी गईं।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News