गोवा में अपहरण के बाद किशोरी से बलात्कार, चालक समेत चार गिरफ्तार

punjabkesari.in Wednesday, Aug 17, 2022 - 03:41 PM (IST)

पणजी, 17 अगस्त (भाषा) गोवा के वास्को शहर में 17 वर्षीय लड़की का कथित तौर पर अपहरण कर कई बार उससे बलात्कार किया गया। पुलिस ने इस मामले में उसके परिवार द्वारा नौकरी पर रखे गए चालक के अलावा तीन अन्य लोगों को बुधवार को गिरफ्तार किया है।

वास्को पुलिस इंस्पेक्टर कपिल नायक ने कहा कि लड़की 11 अगस्त को अपने घर से लापता हो गई थी। उन्होंने कहा, ‘‘लड़की के लापता होने के बाद, उसकी मां ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच के दौरान नाबालिग का वास्को पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक इलाके में पता चला और मंगलवार को उसे बचा लिया गया।’’
लड़की ने अपने बयान में कहा कि चार आरोपियों ने अलग-अलग मौकों पर उससे दुष्कर्म किया। नायक ने कहा कि आरोपियों में उसके परिवार द्वारा नौकरी पर रखा गया चालक भी शामिल है।

उन्होंने कहा कि वास्को पुलिस ने चार आरोपियों मुकुंद रावल (35), गुरुवेंकटेश गुरुस्वामी (30), कुश जायसवाल (30) और आफ्तार हुसैन (23) को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 (बलात्कार) और 363 (अपहरण) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम तथा गोवा बाल अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया है।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News