सावंत ने पणजी में ‘तिरंगा यात्रा’ का नेतृत्व किया

punjabkesari.in Tuesday, Aug 16, 2022 - 10:09 AM (IST)

पणजी, 13 अगस्त (भाषा) गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने शनिवार को ''आजादी का अमृत महोत्सव'' मनाने के लिए पुराने सचिवालय से पणजी के आजाद मैदान तक ''तिरंगा यात्रा'' का नेतृत्व किया।

सावंत के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश इकाई के प्रमुख सदानंद शेट तनावड़े, राज्य के पर्यटन मंत्री रोहन खुंटे, राज्य के राजस्व मंत्री अतानासियो मोनसेराटे सहित अन्य लोग मौजूद थे।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘यात्रा को उस स्थान से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया है जहां गोवा को पुर्तगाली शासन से मुक्ति के बाद पहली बार तिरंगा फहराया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में विकास के एक नये युग की शुरुआत की है।’’
उन्होंने इस दौरान कहा कि गोवा के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान देने वालों को स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित किया जाएगा।
इस तिरंगा यात्रा में छात्रों सहित 1,000 से अधिक लोगों ने भाग लिया। इसी तरह का एक मार्च राज्य के लोक निर्माण विभाग मंत्री नीलेश कबराल के नेतृत्व में मडगांव में दिन में निकाला गया।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News