गोवा कांग्रेस ने राहुल गांधी की ‘गिरफ्तारी’ की ‘आलोचना’ की

punjabkesari.in Thursday, Oct 01, 2020 - 06:08 PM (IST)

पणजी, एक अक्टूबर (भाषा) गोवा प्रदेश कांग्रेस समिति ने पार्टी के नेता राहुल गांधी की ‘गिरफ्तारी’ को लेकर बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश पुलिस की आलोचना की।

राहुल हाथरस की उस दलित युवती के परिवार से मिलने जा रहे थे जिसकी कथित रूप से सामूहिक बलात्कार के बाद हत्या कर दी गयी थी।

प्रदेश कांग्रेस प्रमुख गिरिश चोडांकर ने ट्वीट किया है, ‘‘प्रियंका गांधी के साथ हाथरस कांड के पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे राहुल गांधी की उत्तर प्रदेश पुलिस की मदद से भाजपा द्वारा की गई गिरफ्तारी और उनके साथ हुई बदसलूकी की कड़ी आलोचन करते हैं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘भारत में दुख बांटना अपराध है। गुस्से में भरे देश की आवाज को बल से नहीं दबाया जा सकता।’’
पार्टी ने बताया कि बृहस्पतिवार को पैदल हाथरस जाने के दौरान उत्तर प्रदेश पुलिस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा को गिरफ्तार कर लिया।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

PTI News Agency

Recommended News