लॉन्च होने के लिए तैयार है महिंद्रा की बोलेरा नियो

punjabkesari.in Monday, Jul 05, 2021 - 10:01 PM (IST)

ऑटो डेस्क : महिंद्रा की बोलेरो भारत में सबसे अधिक बिकने वाली फोर व्हीलर में शामिल है। महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी भारत में जल्द ही महिंद्रा बोलेरो नियो को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। महिंद्रा की गाड़ियों को भारत में काफी पसंद किया जाता है। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए कंपनी ने अपनी नई गाड़ी का एलान कर दिया है। कंपनी अब अपने स्पोर्ट यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) महिंद्रा बोलेरो नियो को सामने लाने जा रही है।बोलेरो नियो के फ्रंट में कुछ नई जोड़ा गया है, जो इसे दूसरी गाड़ियों से अलग बनाता है। बोलेरा नियो में री-फ्रोफाइल्ड हाईलाइटस, एक अपडेटेड ग्रिल, नए फ्रंट बंपर और एलईडी डीआरएल लगाए गए हैं। वहीं साइड और रियर लुक में ज्यादा बदलाव होने की संभावना नहीं है।

PunjabKesari

ऐसा हो सकता है महिंद्रा नियो का इंजन

महिंद्रा बोलेरो नियो में TUV300 की तरह BS6 कम्पलायंट 1.5 लीटर का थ्री-सिलेंडर इंजन को शामिल किया गया है। ऐसा बताया जा रहा है कि यह इंजन 100hp की पावर और 240Nm का टॉर्क जनरेट करेगा। इंजन में 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स की सिवधा उपलब्ध होगी। इसके अलावा इस महिंद्रा बोलेरो में कई ऐसे पार्ट को जोड़ा जा सकता है, जो इससे पहले कंपनी ने अपनी पुरानी गाड़ियों में नहीं दिए हैं।

पांच सालों में 12 नए मॉडल्स लॉन्च कर सकती है महिंद्रा बोलेरो

महिंद्रा नियो की लॉन्च डेट के बारे में कंपनी की ओर से अभी तक कोई डेट आधिकारिक तौर पर घोषित नहीं की है परंतु यह माना जा रहा है कि यह कंपनी जल्द ही महिंद्रा नियो का बाजार में ला सकती है। इसके साथ ही बाजार में यह भी चर्चा है कि कंपनी अगले 5 सालों में 12 नए मॉडल्स लॉन्च कर सकती है। नई महिंद्रा बोलेरो नियो कंपनी की टीयूवी 300 की तरह ही दिखती है, इसके बावजूद इसमें किए गए बदलाव इसे औरों से अलग और बेहतर बनाते हैं। इसकी कीमत 9 से 12 लाख रुपए एक्स शोरूम हो सकती है। आनेव ले समय को देखते हुए महिंद्रा बोलेरा इलेक्ट्रिक कारो की तरफ भी रूख कर सकती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Piyush Sharma

Recommended News

Related News