भारत में शुरू हुई BS 6-complaint 650 cc बाइक्स की डिलीवरी, इतनी होगी कीमत

punjabkesari.in Saturday, Oct 23, 2021 - 05:58 PM (IST)

ऑटो डेस्क : CFMoto ने इसी साल की शुरूआत में ही नई बाइक लॉन्च करने की घोषणा की थी। जिसके बाद अब कंपनी ने अपनी नई BS6- complaint 650 cc लाइनअप की डिलीवरी शुरू कर दी है। वहीं बात करें अगर BS 6-complaint 650 cc के वेरिएंट्स की कीमत तो, CFMoto 650MT की कीमत 5.29 लाख और CFMoto 650GT की कीमत 5.59 लाख रूपये होगी।
PunjabKesari
CFMoto द्वारा इस बाइक के पावरट्रेन में ही बदलाव किए गए हैं। इसके अलावा कोई और बदलाव नहीं किया गया। इसमें एक अपडेटेड 649.3cc इंजन दिया गया है, जो कि 8,250rpm पर 55.65bhp की पावर और 7,000rpm पर 54.4Nm का टॉर्क जनरेट कर सकता है। इसी के साथ कंपनी अपनी नई बीएस 6 में हार्डवेयर किट पहले की तरह ही देने वाली है।

इसके अलावा CFMoto ने नई CFMoto 250SR रेस एडिशन का भी खुलासा किया है। इस नए स्पोर्टी लुक वाले एडिशन को एक नई पेंट स्कीम में देखा गया है। इस मोटरसाइकिल में 249.2cc दिया गया है जो कि 9,750rpm पर 27.5bhp और 7,500rpm पर 22Nm का टॉर्क जनरेट कर सकता है।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Piyush Sharma

Recommended News

Related News