UPSC सिविल सर्विस एग्जाम 2021 स्थगित, चेक करें नया शेड्यूल

punjabkesari.in Sunday, Jun 20, 2021 - 04:41 PM (IST)

एजुकेशन डेस्क- संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 को स्थगित कर दिया है। पहले यह परीक्षा 27 जून, 2021 को आयोजित होने वाली थी। जारी हुए नए शेड्यूल के अनुसार, UPC CSE प्रारंभिक परीक्षा 2021 अब 10 अक्टूबर 2021 को आयोजित की जाएगी। 

यूपीएससी 2021: संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा
UPSC संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा 2021 5 मई, 2021 को होनी थीं, जिसे भी स्थगित कर दिया गया है। अभी परीक्षा की नई तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है। फिलहाल उम्मीदवारों को अगली सूचना तक इंतजार करना होगा। 

यूपीएससी सिविल सेवा 2021: आधिकारिक सूचना
यूपीएससी के आधिकारिक नोटिस में बताया गया है, 'सिविल सेवा प्री. परीक्षा 2021 जो कि 27.06.2021 को आयोजित होने वाली थी, स्थगित कर दी गई है।अब यह परीक्षा 10.10.2021 को आयोजित की जाएगी।'

सिविल सेवा परीक्षा
सिविल सेवा परीक्षा (सीएसई) भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय विदेश सेवा और भारतीय पुलिस सेवा सहित भारत सरकार की विभिन्न सिविल सेवाओं में भर्ती के लिए संघ लोक सेवा आयोग द्वारा हर साल आयोजित की जाती है। संघ लोक सेवा आयोग, यूपीएससी, केंद्र सरकार के लोक सेवकों के लिए भारत की प्रमुख केंद्रीय भर्ती एजेंसी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

rajesh kumar

Recommended News

Related News