UP Board Exam Date 2021 : 10वीं-12वीं परीक्षाओं का रिवाइज्ड टाइम टेबल जारी, 8 मई से शुरू एग्जाम

punjabkesari.in Thursday, Apr 08, 2021 - 03:21 PM (IST)

एजुकेशन डेस्क- यूपी बोर्ड की 10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के शेड्यूल में बदलाव किया है। नए शेड्यूल के मुताबिक अब परीक्षाएं 8 मई से शुरू होंगी। इससे पहले परीक्षाएं 24 अप्रैल 2021 को शुरू होनी थी। यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी में लगे छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर विजिट करके रिवाइज्ड डेटशीट 2021 पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। 

8 मई से 28 मई तक परीक्षाएं
नई यूपी बोर्ड डेटशीट के मुताबिक, यूपी हाई-स्कूल (10वीं) की परीक्षाएं 8 मई से 25 मई तक आयोजित की जाएंगी। वहीं, इंटरमीडिएट(12वीं) की परीक्षाएं भी 8 मई से शुरू होकर 28 मई तक चलेंगी। पहली की तरह ही परीक्षाएं दो शिफ्टों में आयोजित होंगी। पहली शिफ्ट सुबह 8 बजे 11.15 बजे तक होगी। दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक होगी। 

पंचायत चुनाव के चलते एग्जाम की डेट में हुआ बदलाव
यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा में 2994312 स्टूडेंट्स जबकि 12वीं की परीक्षा में 2609501 परीक्षार्थी शामिल होंगे। पंचायत चुनाव के चलते यूपी बोर्ड के एग्जाम की डेट में बदलाव किया है।माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से सभी अधिकारियों को नकल पर लगाम लगाने की सख्त निर्देश दिए गए हैं। 


यूपी बोर्ड हाईस्कूल (10वीं) के मुख्य पेपर व तारीखें 
8 मई (सुबह 8 बजे से 11.15 बजे) -  हिन्दी, प्रांरभिक हिन्दी
10 मई (दोपहर 2 जबे से 5.15 तक) - संगीत गायन
11 मई (सुबह 8 बजे से 11.15 बजे) - गृह विज्ञान 
12 मई (सुबह 8 बजे से 11.15 बजे) - चित्रकला, रंजनकला
12 मई (दोपहर 2 जबे से 5.15 तक) - कंप्यूटर 
13 मई (सुबह 8 बजे से 11.15 बजे) - संस्कृत
13 मई (दोपहर 2 जबे से 5.15 तक) -  संगीत वादन
17 मई (सुबह 8 बजे से 11.15 बजे) - अंग्रेजी 
18 मई (सुबह 8 बजे से 11.15 बजे) - वाणिज्य
19 मई (सुबह 8 बजे से 11.15 बजे) - सामाजिक ज्ञान
20 मई (सुबह 8 बजे से 11.15 बजे) - कृषि
20 मई (दोपहर 2 जबे से 5.15 तक) - मानव विज्ञान, रिटेल ट्रेडिंग, सुरक्षा, ऑटोमोबाइल्स, आईटी, आईटीईएस, हेल्थ केयर 
22 मई  (सुबह 8 बजे से 11.15 बजे) - विज्ञान 
25 मई (सुबह 8 बजे से 11.15 बजे) - गणित

यूपी बोर्ड इंटर (12वीं) के मुख्य पेपर व तारीखें 
8 मई ( दोपहर 2 बजे से 5.15 बजे ) - हिंदी, सामान्य हिन्दी 
11 मई  ( दोपहर 2 बजे से 5.15 बजे ) - बहीखाता तथा लेखाशास्त्र (वाणिज्य वर्ग के लिए), भूगोल
12 मई ( दोपहर 2 बजे से 5.15 बजे ) - व्यापारिक संगठन और पत्र व्यवहार (वाणिज्य वर्ग के लिए), गृह विज्ञान
13 मई ( दोपहर 2 बजे से 5.15 बजे ) - अर्थशास्त्र तथा वाणिज्य भूगोल (वाणिज्य वर्ग के लिए)
17 मई -  ( दोपहर 2 बजे से 5.15 बजे ) -  कंप्यूटर, कृषि वनस्पति विज्ञान, कृषि अर्थशास्त्र
18 मई - ( दोपहर 2 बजे से 5.15 बजे ) - अंग्रेजी
20 मई (सुबह 8 बजे से 11.15 बजे)  - गणित , प्रारंभिक सांख्यकी (वाणिज्य वर्ग के लिए)
20 मई - ( दोपहर 2 बजे से 5.15 बजे ) - रसायन विज्ञान, इतिहास
22 मई - (सुबह 8 बजे से 11.15 बजे)  - मनोविज्ञान, शिक्षा शास्त्र, तर्कशास्त्र
22 मई ( दोपहर 2 बजे से 5.15 बजे ) -जीव विज्ञान और गणित
24 मई ( दोपहर 2 बजे से 5.15 बजे ) - समाजशास्त्र
25 मई (सुबह 8 बजे से 11.15 बजे) - बीमा सिद्धांत एवं व्यवहार (वाणिज्य वर्ग के लिए), 
25 मई ( दोपहर 2 बजे से 5.15 बजे ) - अर्थशास्त्र, भौतिक विज्ञान
27 मई ( दोपहर 2 बजे से 5.15 बजे ) - -  संस्कृत
28 मई ( दोपहर 2 बजे से 5.15 बजे ) -  नागरिक शास्त्र


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

rajesh kumar

Recommended News

Related News