MPPEB : MP में पेपर लीक के बाद रद्द हुई व्यापम की ये 3 भर्ती परीक्षाएं, जानिए डिटेल

punjabkesari.in Saturday, Aug 28, 2021 - 04:35 PM (IST)

एजुकेशन डेस्क: मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल (पीईबी) ने प्रश्न पत्र लीक होने के बाद तीन परीक्षओं को रद्द करने का निर्णय लिया है। रद्द होने वाली इन परीक्षाओं में वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी (SADO), ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी (RAEO) और नर्सों की भर्ती के लिए होनी वाली परीक्षा शामिल है। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बताया कि, 'तीन परीक्षाओं को रद्द करने का निर्णय लिया गया है। 

छात्रों की थी पेपर लीक की शिकायत
एसएडीओ, आरएईओ और नर्सों की भर्ती के लिए परीक्षा रद्द कर दी गई है। कुछ छात्रों ने परीक्षा के बाद पेपर लीक होने की शिकायत की थी, जिसके बाद राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम (एसईडीसी) की तकनीकी टीम द्वारा जांच की गई जिसमें 2020 और 2021 में आयोजित 10 में से तीन परीक्षाएं लीक हुई पाई गईं। जांच के बाद, यह एक लॉग में पाया गया था कि 11 फरवरी को एक परीक्षा के लिए 10 फरवरी को एक प्रश्न पत्र लीक हो गया था। हैकरों ने ऑलनाइन सिस्टम हैक करने के बाद पेपर लीक किया था। अब परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं और इन्हें दोबारा आयोजित किया जाएगा।

10 नवंबर, 2020 को आवेदन हुए थे शुरू
बता दें कि मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा SADO (कार्यकारी) और RAEO (कार्यकारी) के पद पर भर्ती के लिए 10 नवंबर, 2020 को आवेदन शुरू हुए थे। इसके लिए परीक्षा 10 फरवरी से 13 फरवरी, 2021 के बीच आयोजित की गई थी। एमपी व्यापमं भर्ती के माध्यम से आरएईओ के 614 पदों और एसएडीओ के 72 पदों पर भर्ती की जानी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

rajesh kumar

Recommended News

Related News