हिंदी शब्द से जुड़ी कुछ अनोखी बातें, जो आपको नहीं पता होंगी...

punjabkesari.in Thursday, Sep 14, 2017 - 01:12 PM (IST)

जालंधरः भारत में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा हिंदी है। हमारे देश के 77% लोग हिंदी लिखते, पढ़ते, बोलते और समझते हैं। आसान शब्दों में कहे तो हिंदी उनके कामकाज का एक हिस्‍सा है। लेकिन कभी आपने यह सोचने की कोशिश की है कि हिंदी शब्द कहा से आया है और इसका मतलब क्या है। 

 

दरअसल, हिन्दी शब्द फारसी शब्द ‘हिन्द’ से आया है, जिसका मतलब ‘सिंधु नदी की भूमि’ से है। 11वीं सदी में जब तुर्कों ने पंजाब और गंगा के मैदानी इलाकों पर हमला किया, तब हिन्द शब्द का इस्तेमाल यहां रहने वाले लोगों के लिए किया गया था।

 

बता दें कि साल 1881 में बिहार पहला राज्य बना, जिसने हिन्दी को आधिकारिक भाषा के रूप में चुना था। अब 2015 के आंकड़ों के अनुसार हिंदी भाषा दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा बन चुकी है। इतना ही नहीं, हिन्दी भारत की उन सात भाषाओं में से एक है, जिसका इस्तेमाल वेब एड्रेस बनाने में भी किया जाता है। 

 

हिन्दी में ‘हरि’ एक ऐसा शब्द है, जिसके दर्जन भर से भी अधिक अर्थ हैं:- जैसे यमराज, पवन, इन्द्र, चन्द्र, सूर्य, विष्णु, सिंह, किरण, घोड़ा, तोता, सांप, वानर और मेंढक, वायु, उपेन्द्र आदि।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News