पुलिस कांस्टेबल के 4000 पदों पर निकली भर्ती, जानें पूरी डिटेल

punjabkesari.in Saturday, Dec 26, 2020 - 01:12 PM (IST)

एजुकेशन डेस्क: सरकारी नौकरी की तलाश में बैठे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (MPPEB) (एमपीपीईबी) ने मध्य प्रदेश में 4000 कांस्टेबल के पदों पर भर्तियां निकली हैं। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 24 दिसंबर 2020 से शुरू हो चुकी है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 07 जनवरी 2021 है। अभी विस्तृत नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है। ऐसे में माना जा रहा है कि इस भर्ती प्रक्रिया में कुछ समय लग सकता है।

पदों का विवरण   
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत मध्य प्रदेश में 4000 कांस्टेबल पदों को भरा जाना है। इनमें से  3862 पद जीडी कांस्टेबल और 138 पद रेडियो कांस्टेबल के हैं। आधिकारिक वेबसाइट-Peb.mp.gov.in

महत्वूपर्ण तिथियां
4000 कांस्टेबल के पदों पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 24 दिसंबर 2020 से शुरू हो गई है, जिसकी आखिरी तारीख 07 जनवरी 2021 है। आवेदन में करेक्शन की आखिरी तारीख 12 जनवरी 2021 है। एमपी पुलिस कांस्टेबल पदों के लिए आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा की तारीख 06 मार्च 2021 है।

शैक्षणिक योग्यता और आयुसीमा 
इन पदों पर अप्लाई करने वाले कैंडिटेड के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं और बारहवीं पास होना अनिवार्य है। अभ्यर्थी की उम्र न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 33 वर्ष होनी चाहिए। आयु सीमा की गणना 1 अगस्त 2020 से की जाएगी।

वेतनमान
एमपी पुलिस कांस्टेबल पद पर चयनित होने वाले कैंडिडेट्स को ग्रेड पे 1900 के हिसाब से 5,200 से लेकर 20,000 रुपए प्रतिमाह तक सैलरी मिलेगी। इस भर्ती प्रक्रिया में चयन कई चरणों में होगा। सबसे पहले लिखित परीक्षा होगी और इसमें चयनित कैंडिडेट्स को फिजिकल एफिशियेंसी टेस्ट या फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट देना होगा।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

rajesh kumar

Recommended News

Related News