UPSC ESE Prelims 2021: प्रीलिम्स परीक्षा का टाइम टेबल जारी, 18 जुलाई को होगी परीक्षा

punjabkesari.in Thursday, Jun 17, 2021 - 02:12 PM (IST)

एजुकेशन डेस्क- संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने इंजीनियरिंग सेवा प्रीलिम्‍स परीक्षा (ESE) के लिए टाइम टेबल जारी कर दिया है। इंजीनियरिंग सेवा प्रीलिम्‍स परीक्षा 18 जुलाई 2021 को आयोजित की जाएगी। वे सभी उम्मीदवार जिन्होंने परीक्षा में भाग लेना है, वे UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना टाइम टेबल देख सकते हैं।

आधिकारिक वेबसाइट - upsc.gov.in.

दो शिफ्टों में परीक्षा
बता दें कि, इंजीनियरिंग सेवा प्रीलिम्‍स परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से लेकर 12 बजे तक आयोजित होगी। इस सेशन में सामान्य अध्ययन और इंजीनियरिंग योग्यता के पेपर के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा। कुल 200 अंकों की ये परीक्षा होगी। 

दूसरी शिफ्ट में इंजीनियरिंग विषयों के लिए परीक्षा 3 घंटे के लिए आयोजित की जाएगी जिसके कुल 300 नंबर होंगे। यह परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। यह भर्ती अभियान सर्वे ऑफ इंडिया ग्रुप 'ए' सर्विस, इंडियन डिफेंस सर्विस ऑफ इंजीनियर्स, इंडियन नेवल आर्ममेंट सर्विस, इंडियन स्किल डेवलपमेंट सर्विस, सेंट्रल इंजीनियरिंग सर्विस (रोड्स), सेंट्रल पावर इंजीनियरिंग सर्विस, इंडियन रेडियो रेगुलेटरी सर्विस और अन्य सेवाएं में 215 पदों को भरा जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

rajesh kumar

Recommended News

Related News