NTA NEET-UG 2021: NTA ने जारी किए NEET-UG परीक्षा के एडमिट कार्ड, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

punjabkesari.in Tuesday, Sep 07, 2021 - 12:32 PM (IST)

एजुकेशन डेस्क: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (NEET-UG) 2021 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लेना है, वे आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

12 सितंबर को होगी परीक्षा 
बता दें कि,  NEET-UG 2021 की 12 सितंबर 2021 को होनी है। एडमिट कार्ड में रोल नंबर, प्रश्न पत्र माध्यम, रिपोर्टिंग समय, गेट बंद करने का समय, परीक्षा केंद्र की जानकारी मिलेगी। इस साल लगभग  16 लाख उम्मीदवारों ने नीट 2021 के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया है। NEET PG 2021 पहले 18 अप्रैल को आयोजित होने वाली थी, लेकिन बाद में इसे 11 सितंबर तक के लिए स्थगित कर दिया था।

परीक्षा पैटर्न
NEET-UG 2021 परीक्षा पेन-पेपर आधारित परीक्षा है। इस साल परीक्षा पैटर्न में बदलाव किया गया है। परीक्षा में भौतिकी, रसायन विज्ञान, वनस्पति विज्ञान और जूलॉजी से बहुविकल्पीय प्रश्न शामिल हैं। विषय में 2 सेक्शन होंगे। सेक्शन ए में 35 प्रश्न होंगे और सेक्शन बी में 15 प्रश्न होंगे। इन 15 प्रश्नों में से, उम्मीदवारों को किसी भी 10 प्रश्नों का एटेम्पट करना है।  प्रत्येक प्रश्न 04 अंक का
होता है। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 01 अंक काटे जाएंगे। 

कोविड-19 नियमों का पालन अनिवार्य
बोर्ड ने कहा है कि NBEMS परीक्षण के संचालन के दौरान हर समय COVID-19 नियम का पालन किया जाएगा। एग्जाम के दौरान उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्रों पर फेस शील्ड, फेस मास्क और सैनिटाइजर प्रदान किए जाएंगे। 

NEET PG 2021 admit card: कैसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं.
  • NEET PG 2021 admit card" लिंक पर क्लिक करें.
  • मांगी गई जानकारी भरकर सबमिट करें।
  • स्क्रीन पर एडमिट कार्ड खुलेगा।
  • इसे डाउनलोड कर लें या फिर प्रिंटआउट ले लें।


यहां क्लिक कर डाउनलोड करें एडमिट कार्ड


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

rajesh kumar

Recommended News

Related News