MBSE HSSLC Result 2021: मिजोरम बोर्ड 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित, डायरेक्ट लिंक से करें चेक

punjabkesari.in Friday, Jun 18, 2021 - 01:09 PM (IST)

एजुकेशन डेस्क : मिजोरम बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (MBSE) ने  12वीं कक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में सम्मिलित हुए स्टूडेंट्स अपना परिणाम बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट, mbse.edu.in पर चेक कर सकते हैं। वहीं, स्टूडेंट्स एमबीएसई 12वीं रिजल्ट 2021 को नीचे दिये गये डायरेक्ट लिंक से भी चेक सकते हैं। 

डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर चेक करें परिणाम 
 

बता दें कि, मिजोरम विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 12वीं की परीक्षा का आयोजन अप्रैल माह में किया था। कुल 11849 स्टूडेंट्स ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। वहीं, 10वीं कक्षा की परीक्षा 2021 के नतीजों की घोषणा हाल ही में 3 जून को की गई थी। कक्षा 10 के परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट, mbse.edu.in पर जारी किए गए थे।


MBSE HSSLC Result 2021: ऐसे चेक करें परिणाम

  • ऑफिशियल वेबसाइट, mbse.edu.in पर विजिट करें।
  • होमपेज पर 12वीं रिजल्ट 2021 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां स्टूडेंट्स को मांगे गए विवरण जैसे- अपना रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर भर कर सबमिट करें।
  • अब आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। 
  • इसे डाउनलोड करके और प्रिंट आउट निकाल कर सुरक्षित रख लेना चाहिए।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

rajesh kumar

Recommended News

Related News