AIMA MAT 2021 : मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट परीक्षा 2021 के एडमिट कार्ड जारी, यहां करें डाउनलोड

punjabkesari.in Thursday, Jun 24, 2021 - 01:43 PM (IST)

एजुकेशन डेस्क- ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन की मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट परीक्षा 2021 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा में भाग लेना हैं, वे एडमिट कार्ड ऑफिशियिल वेबसाइट mat.aima.in पर अपना कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

AIMA MAT 2021 पेपर बेस्ड टेस्ट और कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट का आयोजन 26 जून, 2021 को किया जाना है। इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 21 जून, 2021 तक पूरी की गई थी। यह परीक्षा एमबीए में एडमिशन के लिए आयोजित की जाती है। 

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mat.aima.in पर जाएं।
  • इसके बाद डाउनलोड एडमिट का लिकं पर क्लिक करें।
  • मांगी गई जानकारी जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर भरकर सबमिट करें।
  • स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखेगा। इसे डाउनलोड कर लें।
     

यहां क्लिक कर डाउनलोड करें एडमिट कार्ड


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

rajesh kumar

Recommended News

Related News